फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: भारतीय टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल का धमाका, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जड़ा दोहरा शतक

Thu, 09 Feb 2023 07:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

मयंक इस रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। मयंक ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिल्ली के ध्रुव शोरे को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल - फोटो : twitter@bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम से बाहल चल रहे ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कर्नाटक की ओर से सौराष्ट्र के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 429 गेंद पर 249 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 28 चौके और छह छक्के लगाए। उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह 15वां शतक है। वह इस रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
विज्ञापन

मयंक ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिल्ली के ध्रुव शोरे को पीछे छोड़ दिया। ध्रुव ने सात मैच की 12 पारियों में 859 रन बनाए थे। उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। मयंक के नौ मैच की 12 पारियों में 935 रन हो गए हैं। उन्होंने इस दौरान तीन शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। मयंक का औसत 85.00 का रहा है।

कर्नाटक के सिर्फ दो बल्लेबाज चले
मयंक के शतक की बदौलत कर्नाटक ने पहली पारी में 407 रन बनाए। मयंक के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीनिवास शरथ ने 66 रनों का योगदान दिया। निकिन जोस ने 18, श्रेयस गोपाल ने 15 और विद्ववत कावेरप्पा ने 15 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल नौ और मनीष पांडे सात रन ही बना सके। सौराष्ट्र के लिए पहली पारी में चेतन सकारिया और कुषांग पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

सौराष्ट्र की खराब शुरुआत
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सौराष्ट्र ने पहली पारी में दो विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। शेल्डन जैक्सन और हार्विक देसाई 27-27 रन बनाकर नाबाद हैं। विश्वराज जडेजा 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विद्ववत कावेरप्पा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं, विद्ववत ने स्नेल पटेल ने शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें