फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Dravid Impact: मयंक अग्रवाल और केएल राहुल का बयान, द्रविड़ के कोच बनने से हमें फायदा हुआ

Fri, 24 Dec 2021 12:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल ने कहा है कि राहुल द्रविड़ के कोच बनने से उन्हें काफी फायदा हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने यह भी बताया कि अफ्रीका दौरे पर द्रविड़ की मौजूदगी टीम के लिए कितनी अहम रहेगी। 
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल ने कहा है कि द्रविड़ के कोच बनने से उन्हें काफी फायदा मिला है। राहुल को अफ्रीका दौरे में भारत की टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। द्रविड़ के कोच बनने के बाद यह पहला मैका होगा, जब भारत विदेशी जमीन पर खेलेगा। इस दौरे से पहले द्रविड़ अपने अंदाज में खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। राहुल और मयंक घरेलू क्रिकेट में साथ खेले हैं और भारत के लिए भी ये दोनों खिलाड़ी साथ में पारी की शुरुआत करेंगे। मैच से पहले इन दोनों ने टीम में द्रविड़ की अहमियत समझाई। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल और मयंक ने बताया कि इस दौरे में द्रविड़ उनके लिए कितने अहम हैं। दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण दौरे पर द्रविड़ जैसा अनुभवी कप्तान और बल्लेबाज उनके साथ है। यह काफी फायदेमंद है। 


खिलाड़ियों के काम आएगा द्रविड़ का अनुभव
राहुल ने कहा "राहुल द्रविड़ का हमारे साथ होना काफी मददगार है। उन्होंने यहां काफी क्रिकेट खेली है और खूब रन बनाए हैं। हमनें जो तीन या चार दिन की ट्रेनिंग की है, उसमें उन्होंने कई पुराने किस्से सुनाए, जिससे हमें सीखने को मिला। उनके पास काफी ज्यादा अनुभव है और वो हमें सबसे बेहतरीन तरीके से तैयारी करने में मदद कर रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत अच्छी चीज है।"
विज्ञापन


राहुल ने यह भी कहा कि भारत ए के लिए खेलते समय द्रविड़ ने अग्रवाल की काफी मदद की और आज वो जिस तरह के बल्लेबाज हैं उसमें द्रविड़ का बड़ा योगदान है। उन्होंने द्रविड़ की देखरेख में काफी मैच खेले हैं। 

अपने खेल पर ध्यान देने में मदद करते हैं द्रविड़ 
मयंक अग्रवाल ने इस बातचीत में बताया कि द्रविड़ हर खिलाड़ी को उसके खुद के खेल में ध्यान देने में मदद करते हैं। उनकी मदद से हर खिलाड़ी यह समझ पाता कि वह खेल में कहां खड़ा है और उसे अपनी टीम के लिए क्या करना है। अग्रवाल ने कहा "मेरे लिए वो एक ऐसे इंसान हैं, जो खेल को समझने के बारे में बात करते हैं, खुद को समझने के बारे में  बात करते हैं। अगर आप इस परेशानियों से पार पा लेते हैं तो आप खुद को सफल होने के ज्यादा मौके देते हैं।" 

जरूरी मैच से पहले मजबूत तैयारी
अग्रवाल ने यह भी बताया कि द्रविड़ महत्वपूर्ण दौरों से पहले अच्छी तैयारी करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि अफ्रीका में उन्होंने काफी बेहतरीन तैयारी की है और अब टेस्ट मैच खेलने के  लिए तैयार हैं। भारत 26 दिसंबर से अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगा। मयंक और राहुल दोनों इस टीम का हिस्सा हैं और दोनों ही 26 दिसंबर को पहले मैच में खेलते दिखेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें