फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई टीम की कप्तानी करेंगे मैथ्यूज

Thu, 14 Feb 2013 02:35 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेला जयवर्धने के टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद एंजेलो मैथ्यूज को उनकी जगह दे दी गई है। श्रीलंकाई टीम के ओपनर एंजेलो मैथ्यूज को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


मैथ्यूज को टेस्ट के साथ-साथ वनडे टीम की कप्तानी भी दी गई है। दिनेश चांदीमल टीम के उपकप्तान होंगे और टी20 फार्मेट में टीम की कप्तानी संभालेंगे। लासिथ मलिंगा टी20 टीम के उपकप्तान होंगे। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने एक साल तक के लिए कप्तान और उपकप्तान नियुक्त किए हैं।

श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ आठ फरवरी से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद दोनों टीमें तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज और एक टी20 मैच खेलेंगी।
विज्ञापन


टेस्ट टीम
एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दिनेश चांडीमल (उपकप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, दिमुत कणारत्ने, अशेन सिल्वा, कुमार संगकारा, लाहि तिरिमाने, माहेला जयवर्द्धने, कुशल परेरा, जीवन मेंडिस, कितवन वितनागे, अजंता मेंडिस, सूरज रणदीव, नुवान कुलशेखरा, शामिंडा एरंगा, चाणक्या वेलेगेदरा, नुवान प्रदीप, दुश्मंता समीरा, रंगना हेरात और तारिंदु कुशल।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें