फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC 2022: मैथ्यू हेडन ने लिया ऑस्ट्रेलिया का बदला, 18 दिन बाद कीवी टीम को विश्व कप से बाहर किया

Wed, 09 Nov 2022 09:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

मैथ्यू हेडन ने 18 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली न्यूजीलैंड की टीम से बदला ले लिया है। हेडन पाकिस्तान की टीम के कोच हैं और पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया। 
 
विज्ञापन
पाकिस्तान की जीत के बाद हेडन और बाबर (बाएं) ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद न्यूजीलैंड टीम (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया और तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम के कोच मैथ्यू हेडन का बदला भी पूरा हो गया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन पाकिस्तान की टीम के कोच हैं और उनकी अगुआई में पाकिस्तान ने कीवी टीम को सात विकेट से करारी मात देकर टी20 विश्व कप 2022 से बाहर कर दिया। इसी कीवी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप से बाहर करने में अहम योगदान दिया था। 
विज्ञापन


PAK vs NZ: 13 साल बाद टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया
विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2022 में सुपर-12 राउंड का पहला मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच था। इस मुकाबले में कीवी टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 111 रन पर समेट दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 89 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीन मैच मैच जीते और इसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। अंत में ऑस्ट्रेलिया ने भी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बराबर सात अंक हासिल किए, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन से मिली हार की वजह से ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट पीछे रह गया। इसी वजह से यह टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। 

IND vs ENG T20 Live Streaming: सेमीफाइनल में भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती, जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच

ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने से सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और फैंस बेहद निराश थे। 2021 में खिताब जीतने वाली टीम इस बार टूर्नामेंट की मजेबानी कर रही थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन बनने की उम्मीद और भी ज्यादा थी। हालांकि, यह टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड, भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। अब पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। हेडन के मार्गदर्शन में पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को विश्व कप से बाहर कर उनकी टीम का बदला ले लिया है। दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें