फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम में बदलाव: स्टब्स की जगह किसे मिला मौका? रिकेल्टन करेंगे विकेटकीपिंग

Thu, 15 Oct 2026 01:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम में बदलाव हुआ है। मैथ्यू ब्रीत्जके को इस मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। ब्रीत्जके टीम में ट्रिस्टन स्टब्स की जगह शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रिस्टन स्टब्स - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैथ्यू ब्रीत्जके को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा में 18 अक्तूबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए ट्रिस्टन स्टब्स की जगह दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बयान में कहा, पहले टेस्ट की टीम में एक बदलाव किया गया है। मैथ्यू ब्रीत्जके को ट्रिस्टन स्टब्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। रेयान रिकेल्टन दूसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के लिए भी कम नहीं हो रही मुश्किलें 
दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 214 रन से हार गया था। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है। टीम के अनुभवी ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोटिल हो गए हैं जिस कारण उनका दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ग्रीन बल्लेबाज के तौर पर बेशक फिट हो जाएं, लेकिन इस सीरीज में उनके गेंदबाजी करने की संभावना बेहद कम है। अगर ग्रीन गकेबरहा या केप टाउन टेस्ट के लिए उपलब्ध होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के सामने मध्य क्रम का संयोजन तलाशने की चुनौती होगी। इसका असर ब्यू वेबस्टर पर पड़ सकता है, जिन्हें अपनी जगह बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, मैथ्यू ब्रीत्जके, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जे, साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्क्रम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिच नॉर्त्जे, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेलटन और काइल वेरिन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें