स्कॉटलैंड और ससेक्स के बल्लेबाज मैट मचान ने सिर्फ 26 साल की उम्र में संन्यास ले लिया है। मचान एक के बाद लग रही चोटों से परेशान हैं और इसी के चलते उन्होंने संन्यास लेने का बड़ा फैसला किया। मचान की कलाई में चोट लगी थी, जिसके चलते वो पिछली बार काउंटी के आधे सीजन में नहीं खेल सके थे।
मचान ने डॉक्टर्स से अपनी चोट पर अपडेट लेने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया। दरअसल, मचान की कलाई में बार-बार चोटिल लग रही थी, जिसके चलते उन्हें ये कड़ा कदम उठाना पड़ा।
संन्यास लेने के बाद मचान ने कहा, 'मैं बहुत ही दुख के साथ अपने रिटायरमेंट का ऐलान करता हूं। डॉक्टरों की सलाह और भविष्य में अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुझे ये कठोर फैसला लेना पड़ रहा है। मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के तौर पर मैं अभी उभर ही रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश मैं आगे नहीं बढ़ सका। मुझे लगता है कि मैं ससेक्स के लिए आगे कई और सालों तक खेल सकता था।'