श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने आईपीएल टीम पुणे वॉरियर्स की कप्तानी छोड़ दी है।
मैथ्यूज इस सत्र में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण अधिकांश मैचों से बाहर बैठे रहे और उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच ने टीम का नेतृत्व किया।
बृहस्पतिवार को मैथ्यूज ने कप्तानी छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा, ‘कप्तान का लगातार मैचों से बाहर बैठना ठीक नहीं है। वैसे भी हम अलग-अलग टीमों के खिलाफ अलग-अलग अच्छी टीम उतारना चाहते हैं। एरोन संभवत: हमारे बाकी बचे सभी मैचों में खेलेंगे, इसलिए यह सही भी है कि वह नियमित रूप से जिम्मेदारी संभालें।’ मैथ्यूज ने हालांकि कहा कि वह टीम के साथ बने रहेंगे।