फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट हुआ ये श्रीलंकाई खिलाड़ी

Wed, 07 Jun 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
एंजलो मैथ्यूज - फोटो : getty
विज्ञापन
श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज फिट होकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को होने वाले मुकाबले में अपनी टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। उनकी टीम में शामिल होने के बाद श्रीलंकाई टीम की बहुत सी समस्याओं का समाधान तो गया लेकिन एक परेशानी अभी भी बनी हुई है। 
विज्ञापन


मैथ्यूज प्रोटियाज के खिलाफ अपने बल्ले का जौहर तो दिखा पाएंगे लेकिन अगले 7-8 महीने वह गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। इस कारण टीम का संतुलन प्रभावित होगा। मैथ्यूज एक शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गेंदबाज भी हैं। कई बार वह श्रीलंका के लिए नई गेंद भी संभाल लेते हैं। लेकिन गेंदबाजी न कर पाने के कारण पहले से ही कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही श्रीलंका को टीम में एक अतिरिक्त गेंदबाज को शामिल करना पड़ेगा। 

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मैथ्यूज ने चोट से उबरकर टीम में वापसी पर खुशी जताते हुए कहा, मैं पिछले मैच में भी खेल सकता था लेकिन मैं ऐसा करके किसी तरह का जोखिम मोल नहीं लेना चाहता था। इसलिए टीम मैनेजमेंट ने निर्णय लिया की मुझे पहले मैच में नहीं खेलना चाहिए। लेकिन मैं पूरी तरह फिट हूं हालांकि मैं गेंदबाजी नहीं कर पाउंगा। एक बल्लेबाज के रूप में टीम को अपनी सेवाएं देने के लिए मैं पूरी तरह फिट हूं। 
विज्ञापन


मैथ्यूज की वापसी से श्रीलंकाई टीम को निश्चित तौर पर फायदा होगा। पहले ही मैच में उनके सामने बड़ी चुनौती है। यदि बुधवार को यदि दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान को मात देती है तो श्रीलंका को नॉक आउट दौर में पहुंचने के लिए भारत को हराना जरूरी हो जाएगा। मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए आखरी वनडे पिछले साल अगस्त में खेला। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में श्रीलंका की कमान संभालने वाले उपुल थरंगा पर दो मैच का प्रतिबंध लगा है। श्रीलंका के स्लो ओवर रेट की वजह से उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। मैथ्यूज की वापसी से उनकी परभाई हो जाएगी। थरंगा ग्रुप स्टेज के बाकी बचे दोनों मैचों में अब नहीं खेल पाएंगे। लेकिन बगैर मैच प्रैक्टिस मैथ्यूज कुछ बड़ा कमाल कर पाएंगे इस बात की संभावना बेहद कम है।

थंरगा की कप्तानी में श्रीलंका ने 50 ओवर गेंदबाजी करने में 4 घंटे से ज्यादा का वक्त लिया। मैथ्यूज ने उन पर लगे प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह टीम के लिए बड़ा नुकसान है। इसके लिए कोई एक्सक्यूज नहीं दिया जा सकता। यह सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि मैच सही समय पर खत्म हो। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें