पथिराना के इस गेंद का सामना भारत के यशस्वी जायसवाल कर रहे थे। चौथे ओवर की अंतिम गेंद जायसवाल की लेग साइड से निकली जिसे अंपायर से वाइड बताया। अगर ये सच है तो इस 17 वर्षीय तेज गेंदबाज पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अख्तर के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में 161.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉल फेंकी थी। बता दें कि इस 17 साल के तेज गेंदबाज का एक्शन लसिथ मलिंगा की तरह है। बीते कुछ महीने पहले पथिराना एक ट्रिनिटी कॉलेज के लिए मैच खेल रहे थे, जहां उन्होंने सात रन देकर छह विकेट चटकाए थे।