फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs ENG: स्पिनर डॉम बेस के पंच से दक्षिण अफ्रीका बैकफुट पर, डि कॉक का अर्धशतक

Sat, 18 Jan 2020 11:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्विंटन डीकॉक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑफ स्पिनर डॉम बेस (5/51) के पहली बार पांच विकेट झटकने से इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को शनिवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बैकफुट पर धकेल दिया। इंग्लैंड की नौ विकेट पर 499 रन (पारी घोषित) के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल रोके जाने तक छह विकेट पर 208 रन बना लिए।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका अब भी पहली पारी के आधार पर 291 रन से पीछे है जबकि उसके चार विकेट बचे हैं। स्टंप्स के समय विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक 63 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे जबकि उनके साथ क्रीज पर वर्नोन फिलैंडर (27) मौजूद थे। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 54 रन की अटूट साझेदारी हो गयी है। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है जो अभी 1-1 की बराबरी पर है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें