फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच रिपोर्टः सब कुछ गंवाने के बाद लौटा जीत का जज्बा

Thu, 20 Dec 2012 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने वाली टीम इंडिया के कई सदस्य (धोनी, युवराज, कोहली, गंभीर, जडेजा, अश्विन, पीयूष चावला) टी20 में नजर आए। इन खिलाड़ियों के चेहरे पर टेस्ट सीरीज हारने का गम तो नहीं दिख रहा था लेकिन इस मैच में जीतने का जज्बा जरूर दिख रहा था।
विज्ञापन


भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में अपनी जमीं पर 1-2 से हार मिली। अगर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में इसी जज्बे के साथ खेली होती तो टेस्ट सीरीज का परिणाम कुछ और होता।

टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में जो सबसे बड़ा बदलाव था वो केवल सहवाग का टीम से बाहर बैठना। सचिन वैसे भी टी20 नहीं खेलते हैं। तेज गेंदबाजी जरूर पूरी तरह नई थी लेकिन पहला टी20 मैच भारत ने स्पिनर और बल्लेबाजों की बदौलत जीता।
विज्ञापन


युवराज सिंह ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए भारत को मैच में जीत दिलाई। युवराज ने इस मैच में 38 रन बनाते हुए महत्वपूर्ण 3 विकेट झटके।

158 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 17.5 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से युवराज सिंह ने (38), धोनी (नाबाद 24),  कोहली (21), रैना (26), रहाणे (19) रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से टिम ब्रेसनन को 2, ल्यूक राइट और मेकर को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें