फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में सीरीज कब्जाने उतरेगी टीम इंडिया

Tue, 22 Jan 2013 02:32 PM IST
मोहाली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहमान इंग्लैंड टीम के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज को जीतने का 'पहला मौका' टीम इंडिया के पास मोहाली में होगा। टीम इंडिया अगर यहां हार भी जाती है तो उसके पास 'दूसरा मौका' अंतिम वनडे में धर्मशाला में होगा। टीम इंडिया इस समय 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। केवल एक जीत उसे सीरीज का विजेता बनाने के लिए काफी है। उम्मीद है भारतीय टीम हर कीमत पर मोहाली में ही सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
विज्ञापन


सीरीज के परिणाम पर एक नजर
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसमें राजकोट में खेले गए पहले मैच में भारत को नौ रनों से हार का सामना करना पड़ा था जबकि कोच्चि में उसे 127 रन और रांची में सात विकेट से जीत हासिल हुई थी।

टीम की कमियों और रणनीति में सुधार
टीम इंडिया ने पिछले मुकाबलों में जिस तरह से अपना प्रदर्शन दिखाया है उससे साफ है कि टीम ब्लू अपनी कमियों और रणनीति में सुधार के साथ आगे बढी है। टीम ने अपने बल्लेबाजी क्रम के साथ साथ गेंदबाजी क्रम और क्षेत्ररक्षण में सुधार किया है और यह उसके प्रदर्शन से साफ है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम में फिर से वही जोश दिखाई दे रहा है लेकिन इस जोश को जीत में तब्दील करना और जीत की लय को बरकरार रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


गेंदबाजी बना हथियार
टीम इंडिया पिछले दिनों अपने गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को लेकर आलोचनाओं का शिकार बनी थी। हालांकि पिछले वनडे मुकाबलों में गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन में व्यापक सुधार किया है। लेकिन मोहाली वनडे में भारत की चूक विपक्षी टीम को फायदा पहुंचा सकती है।

मेहमान पटखनी दे सकते हैं
मेहमान इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक के नेतृत्व में टेस्ट में मेजबान भारत को पटखनी दे चुकी है। इस बात में कोई शक नहीं है कि इंग्लैंड सीरीज में वापसी के लिए अब भी एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। इसलिए टीम इंडिया के बल्लेबाजों को खास मेहनत करने की जरूरत होगी।

मोहाली की पिच तेज
मोहाली की पिच की बात की जाए तो यह तेज गेंदबाजों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) पहले ही कह चुका है कि यहां के ठंडे मौसम और पिछले कुछ दिनों से यहां हो रही वर्षा के कारण पिच में अतिरिक्त उछाल की संभावना है जो तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी। यदि मोहाली की पिच पर तेज गेंदबाजों को फयदा मिलेगा तो यहां भारत के भुवनेश्वर कुमार और इंग्लैंड के स्टीवन फिन तथा जेड डर्नबाक के लिए विपक्षी टीमों के विकेट उखाड़ने के अधिक मौके होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें