फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB से पिछली हार का बदला लेने उतरेंगे RR

Tue, 28 Apr 2015 05:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम बुधवार को होने वाले मुकाबले में उसी प्रतिद्वंद्वी से बदला लेने को बेताब होगी।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते बंगलोर ने राजस्थान को 23 गेंदें शेष रहते नौ विकेट से पराजित कर दिया था। बुधवार को जब शेन वाटसन की अगुआई वाली राजस्थान टीम मैदान में उतरेगी तो उसके खिलाड़ियों के जेहन में पिछली हार जरूर घूम रही होगी।

राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल अंक तालिका में आठ मैचों में 11 अंक लेकर चेन्नई को टक्कर दे रही है। जबकि विराट कोहली के नेतृत्व वाली बंगलोर टीम के आठ मैचों में छह अंक हैं।
विज्ञापन


लगातार पांच जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दो मुकाबले गंवाए हैं और उसका लक्ष्य फिर से जीत की राह पर लौटना होगा।

राजस्थान की टीम में अजिंक्य रहाणे इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर शीर्ष पर चल रहे हैं। स्टीवन स्मिथ भी फॉर्म में हैं। इसके अलावा कप्तान शेन वाटसन की आलराउंड क्षमता और शानदार स्ट्राइक रेट (208.92) वाले युवा बल्लेबाज दीपक हुड्डा की कोशिश बड़ा स्कोर बनाने की होगी।

दूसरी ओर अब तक छह मुकाबलों में तीन जीत हासिल कर चुकी बंगलोर के लिए प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। हालांकि खराब शुरुआत के बाद लगातार दो गैर-घरेलू मैचों में जीत के बाद टीम के हौसले बुलंद हैं।

उसने अहमदाबाद में राजस्थान को हराया और दिल्ली में डेयरडेविल्स को करारी मात दी। घरेलू मैदान पर अच्छा नहीं कर पाना उसके लिए चिंता का विषय हो सकता है।

बंगलोर टीम होम एडवांटेज लेने में विफल रही है। उसे अपने मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें