फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेऑफ के लिए सनराइजर्स और चैलेंजर्स में होगी कांटे की टक्कर

Thu, 14 May 2015 05:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले वर्षा बाधित मैच में निचले पायदान की टीम किंग्स इलेवन से हार के बाद लगे झटके से रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के लिए प्ले ऑफ की राह कठिन हो गई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर जीत की लय हासिल कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद को प्ले ऑफ में जगह पक्की करने के लिए एक और जीत की दरकार है। ताजा समीकरणों के चलते शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बीच ‘कांटे की टक्कर’ होनी तय है।

डेविड वार्नर की अगुआई में हैदराबाद की टीम अंतिम चार टीमों में प्रवेश की बड़ी दावेदार है। हैदराबाद के पास 12 मैचों में सात जीत हैं। पिछले हफ्ते राजस्थान के खिलाफ टीम ने 201 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया था। टीम का शीर्ष क्रम अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन


कप्तान और ओपनर वार्नर 12 मैचों में 504 रन के साथ ओरैंज कैप हासिल कर सबसे आगे चल रहे हैं। शिखर धवन, मोएजेज हेनरिक्स और इयोन मोर्गन सभी फॉर्म में हैं।

हेनरिक्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ नाबाद 74 रन बनाए थे और किंग्स इलेवन के खिलाफ 16 रनों पर तीन विकेट लेकर अपनी हरफनमौला की क्षमता को साबित किया। गेंदबाजी में भी ट्रेंट बोल्ट, भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण कुमार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

उधर बंगलोर के पास आक्रामक ओपनर क्रिस गेल और करिश्माई बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के साथ कप्तान विराट कोहली हैं। तीनों ऐसे बल्लेबाज हैं कि एक भी चल जाए तो विपक्षी गेंदबाजों की खैर नहीं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ डीविलियर्स ने नाबाद 133 रन बनाकर गेंदबाजों का सारा विश्लेषण बिगाड़ दिया था। मिचेल स्टार्क के जुड़ने के बाद टीम की गेंदबाजी में भी पैनापन आ चुका है।
विज्ञापन


अगर दोनों टीमों के बीच आपसी टक्कर की बात करें तो पांच मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद तीन मैच जीतकर आगे हैं। पहले चरण में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में भी हैदराबाद की टीम जीतने में सफल रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें