फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर में गेल को घेरेगी धोनी सेना

Sat, 13 Apr 2013 12:20 AM IST
चेन्नई/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल की दो बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बीच चेन्नई में शनिवार को होने वाला मुकाबला किसी जंग से कम नहीं होगा।
विज्ञापन


चेन्नई ने अभी तक टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं जिसमें उसे मुंबई से हार मिली तो दूसरे में उसने किंग्स इलेवन पंजाब को आसानी से हराया।

दूसरी ओर बंगलोर ने अपने चार मैचों में से तीन जीते हैं और छह अंक हासिल कर वह फिलहाल अंक तालिका में टॉप पर है।

इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बंगलोर के युवा कप्तान विराट कोहली जब आमने-सामने होंगे तो मुकाबला कड़ा होने के साथ-साथ रोमांचक भी होगा क्योंकि धोनी जहां भारतीय टीम के कप्तान हैं वहीं विराट को राष्ट्रीय टीम का भावी कप्तान माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें