फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी विलियम्सन की टीम, अफगानिस्तान का स्पिन जाल होगी चुनौती

Sat, 08 Jun 2019 01:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान v न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले मैच में बांग्लादेश के स्पिनरों के सामने कुछ विषम पलों से गुजरने वाले न्यूजीलैंड को शनिवार को यहां विश्व कप के अपने अगले मैच में अफगानिस्तान की इसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। न्यूजीलैंड ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं और वह विजय अभियान जारी रखना चाहेगा लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ अपेक्षाकृत छोटे लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। रॉस टेलर के 82 रन की मदद से न्यूजीलैंड टीम ने यह मैच दो विकेट से जीता था।

विज्ञापन


यह न्यूजीलैंड की दूसरी जीत है। इससे पहले उसने श्रीलंका को आसानी से दस विकेट से हराया था। टेलर ने भी माना कि एशियाई टीमों के खिलाफ स्पिन का अच्छी तरह से सामना करना जीत के लिए अहम है। टेलर ने कहा, ‘अफगानिस्तान के पास कई अच्छे स्पिनर हैं और मुझे लगता है कि इस पर ध्यान देना जरूरी है। लेकिन हमने अब तक दोनों मैच जीते हैं और हम अपना विजय अभियान जारी रखने में सक्षम हैं।’

न्यूजीलैंड गेंदबाजी में अपने तेज गेंदबाजों पर निर्भर है। मैट हेनरी अब तक दो मैच में सात विकेट ले चुके हैं वहीं ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन ने भी उनका अच्छा साथ दिया है। बल्लेबाजी में टीम कप्तान केन विलियमसन और टेलर पर काफी निर्भर है।
विज्ञापन

 

 

बल्लेबाजी है अफगानिस्तान की कमजोर कड़ी 

अफगानिस्तान - फोटो : getty
अफगानिस्तान ने अब तक अपने दोनों मैच गंवाए हैं लेकिन दोनों में उसने कड़ी चुनौती पेश की है। राशिद खान को मोहम्मद नबी के साथ मिलकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। नबी ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में 30 रन देकर चार विकेट लिए थे। लेकिन अफगानिस्तान के लिए उसकी बल्लेबाजी चिंता का विषय है। पिछले मैच में उसके सामने डकवर्थ लुईस पद्वति से 41 ओवर में 187 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 152 रन पर आउट हो गई थी। अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नायब ने श्रीलंका से हार के बाद कहा था, ‘हमें अपनी बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है। हमें अधिक साझेदारी निभानी होंगी।’
 

 

विज्ञापन

दोनों टीमें

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिस हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, इकराम अली खिल। 

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, मैट हेनरी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें