फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज को आखिरी टी-20 में मात देकर, आठ साल के जीत के सूखे को खत्म करना चाहेगी टीम इंडिया

Tue, 06 Aug 2019 10:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

91: रन बनाए हैं रोहित शर्मा ने दो मैचों में जिसमें एक अर्द्धशतक शामिल है
04 : विकेट ले चुके हैं वेस्टइंडीज के कॉट्रेल, दोनों बार कोहली को उन्होंने ही आउट किया है 
विज्ञापन
विराट vs ब्रेथवेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरीज में विजयी बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम मंगलवार को तीसरे टी-20 में प्रयोग करने के इरादे से उतरेगी। कप्तान विराट कोहली ने भी इस तरह के संकेत दिए हैं। अमेरिका में हुए पहले दो मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल करके 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज कब्जे में कर ली है। अंतिम मैच में विंडीज के सामने घर में साख बचाने की चुनौती होगी।

विज्ञापन


शनिवार को पहले मुकाबले में चार विकेट से जीत हासिल करने के बाद भारत ने रविवार को वर्षा से प्रभावित दूसरा मैच डकवर्थ लुईस पद्धति से 22 रन से जीता। पहले मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली नहीं था लेकिन दूसरे मैच में विराट कोहली और उनकी टीम ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा।
 

Trending Videos

भारत बल्लेबाजी क्रम में संभवत बदलाव

अधिक बदलाव नहीं करेगा लेकिन गेंदबाजों में नए संयोजन को आजमाया जा सकता है। मध्यक्रम में जूझ रहे ऋ षभ पंत की जगह अगर अंतिम एकादश में लोकेश राहुल को मौका मिलता है तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। दिल्ली का यह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पहले दो मैचों में शून्य और चार रन की पारियां ही खेल पाया था। कप्तान कोहली ने पंत का काफी समर्थन किया है और यह देखना रोचक होगा कि 21 साल के इस उभरते हुए खिलाड़ी को एक और मौका मिलता है या नहीं। 
विज्ञापन

चाहर बंधुओं को मिल सकता है मौका 

रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी को हालांकि आराम दिए जाने की संभावना नहीं है। अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण विश्व कप के बीच से बाहर हुए धवन पहले दो मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट मैचों से पहले रन बनाने के लिए बेताब होंगे। संभावना है कि युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की जगह लेग स्पिनर राहुल चाहर को मौका दिया जा सकता है। राहुल के चचेरे भाई दीपक चाहर को भी अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है और इसके लिए रविंद्र जडेजा को आराम दिया जा सकता है। वेस्टइंडीज की जमीन पर दोनों टीमों के बीच अब तक तीन टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें टीम इंडिया ने सिर्फ एक ही मैच 2011 में जीता था। दो मुकाबलों में विंडीज ने जीत दर्ज की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें