फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान नहीं श्रीलंका के लिए इंग्लैंड से पार पाना, दोनों टीमें आज होंगी आमने-सामने

Fri, 21 Jun 2019 04:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड vs श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीलंकाई टीम शुक्रवार को जब खिताब की प्रबल दावेदार इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी निगाह जीत के साथ खुद को टूर्नामेंट में बनाए रखने की होगी। हालांकि श्रीलंकाई टीम के लिए शानदार फॉर्म में चल रही इंग्लिश टीम से पार पाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


श्रीलंका को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 87 रन से शिकस्त मिली थी। टीम पांच मैचों में चार अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उसे अपने सभी चारों मुकाबले जीतने होंगे। श्रीलंकाई टीम अभी तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच जीत पाई है। दो हारे और दो बारिश से धुले।  

दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम पांच मैचों में से चार जीत चुकी है। पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार को छोड़ दें तो टीम को रोकना काफी मुश्किल लग रहा है। इयोन मोर्गन की टीम सर्वश्रेष्ठ टीम बनकर उभरी है। टीम ने पांच मैचों में चार बार 300 से अधिक का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट पर 386 और अफगानिस्तान के खिलाफ छह विकेट पर 397 रन का विशाल स्कोर भी शामिल है। सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष दस बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड के पांच खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

 

रोकना होगा सिक्सर किंग मोर्गन को

इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अपने कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्हें रोकने के लिए श्रीलंका की तेज जोड़ी लसिथ मलिंगा और नुवान प्रदीप को रणनीति बनानी होगी। मोर्गन ने 148 रन की पारी पारी में 71 गेंदों का सामना किया और रिकॉर्ड 17 छक्के लगाए। वह वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 100 से अधिक रन छक्कों से जुटाए और ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने। 

खास बातें

* मोर्गन की टीम ने पांच मैचों में से चार में बनाया 300 प्लस का स्कोर 
* 12 शतक अब तक इस विश्व कप में लगे हैं जिसमें पांच इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने लगाए  

विश्व कप में दोनों 
मैच : 10
इंग्लैंड जीता : 06
श्रीलंका जीता : 04
----------------
कुल मैच : 74
इंग्लैंड जीता : 36
श्रीलंका जीता : 35
टाई : 01
बेनतीजा : 02 
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार है

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा, नुवान प्रदीप, अविष्का फर्नांडो, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुसाल मेंडिस, जीवन मेंडिस, कुसल परेरा, तिसारा परेरा, मिलिंडा श्रीवर्धना, लाहिरु थिरिमाने, इसुरू उदाना और जेफ्री वंडारसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें