फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 पर मैच फिक्सिंग का साया, खिलाड़ी ने सट्टेबाजी के लिए संपर्क किए जाने की सूचना दी

Sun, 04 Oct 2020 06:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Match Fixing - फोटो : social Media
विज्ञापन

कोरोना काल में कड़े सुरक्षा इंतजामों और जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन किया जा रहा है। संक्रमण और महामारी से रोकथाम के लिए बने माहौल में टीम या खिलाड़ियों के पास पहुंचना आसान नहीं है। ऐसे में सट्टेबाजी या किसी भी तरह की फिक्सिंग बेहद मुश्किल है। लेकिन इसके बावजूद एक खिलाड़ी ने सट्टेबाजी के लिए संपर्क किए जाने की सूचना बीसीसीआई को दी है। सूचना मिलने के बाद बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) भी हरकत में आ गई है। 

विज्ञापन


कोविड-19 के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में बायो-बबल में हो रहा है, ऐसे में बाहर के किसी संदिग्ध के खिलाड़ी से सीधे मिलने के मौके कम हो गए हैं। हालांकि ऑनलाइन संपर्क के कारण इसका खतरा बना हुआ है।

बीसीसीआई एसीयू के प्रमुख अजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की। राजस्थान पुलिस के इस पूर्व पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘हां, एक खिलाड़ी ने संपर्क करने की सूचना दी है। उनसे जब कथित सटोरिये के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हम उस पर नजर रखे हुए हैं। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा।’
विज्ञापन


भ्रष्टाचार रोधी प्रोटोकॉल के मुताबिक गोपनीयता के लिए खिलाड़ी (भारतीय या विदेशी) या फ्रेंचाइजी के नाम का उजागर नहीं किया गया है। पिछले वर्षों के उलट इस साल खिलाड़ी और टीम के सहयोगी सदस्य बायो-बबल में रह रहे है ऐसे में एसीयू संभावित ऑनलाइन भ्रष्टाचार माध्यम पर ध्यान दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें