फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Premier T20 League: रन लेने के चक्कर में पिच पर टकराकर गिरे बल्लेबाज, फिर भी नहीं हुए रनआउट; Video

Sat, 21 Jun 2025 05:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बल्लेबाज रन लेने की जद्दोजहद में टकराकर गिर पड़े लेकिन विपक्षी टीम के फीलडर उन्हें रनआउट नहीं कर पाए। इस मजेदार घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र प्रीमियर टी20 लीग - फोटो : @mpltournament-x (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट में कुछ भी संभव है...इसकी बानगी हाल ही में हुए महाराष्ट्र प्रीमियर टी20 लीग के एलिमिनेटर मैच में देखने को मिली। जब दो बल्लेबाज रन लेने की जद्दोजहद में टकराकर गिर पड़े लेकिन विपक्षी टीम के फीलडर उन्हें रनआउट नहीं कर पाए। इस मजेदार घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

पिच पर टकराकर गिरे बल्लेबाज
यह घटना रायगढ़ रॉयल्स और कोल्हापुर टस्कर्स के बीच मुकाबले की है। शुक्रवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला खेला जा रहा था। रायगढ़ रॉयल्स के बल्लेबाज विक्की ओस्तवाल ने 165 रनों का पीछा करते हुए कवर्स की तरफ शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने एक रन आसानी से पूरा कर लिया, लेकिन जब वह दूसरे रन के लिए दौड़े तो वह अपने साथी बल्लेबाज से टकरा गए और पिच पर ही गिर पड़े। तभी कोल्हापुर टस्कर्स के फील्डरों ने मौके का फायदा उठाने की कोशिश की और नॉन स्ट्राइकर एंड पर दूसरे बल्लेबाज को रनआउट करने की कोशिश की, लेकिन वह चूक गए। इसके बाद अन्य फील्डर स्ट्राइकर्स एंड की तरफ दौड़ा और रनआउट करने की कोशिश की लेकिन उसका थ्रो मिस हो गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

क्वालिफायर-2 में पहुंची रायगढ़ रॉयल्स
ओस्तवाल ने 54 गेंदों में 74 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी की बदौलत रायगढ़ रॉयल्स ने कोल्हापुर टस्कर्स को हरा दिया और क्वालिफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस तरह कोल्हापुर टस्कर्स का सफर समाप्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें