क्रिकेट में बन्नी हॉप कैच को लेकर नया नियम बनाया जा सकता है। क्रिकेट नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बन्नी हॉप कैच को अमान्य माना है और इसके लिए नए नियम बनाए जाएंगे। बन्नी हॉप कैच का मतलब है कि खिलाड़ी सीमा रेखा के बाहर हवा में उछलकर कैच पकड़ता है, लेकिन एमसीसी ने इसे अमान्य माना है। अब इसके लिए नए नियम इसी महीने आईसीसी के खेल की परिस्थितियों से जुड़ी शर्तों और अगले साल अक्तूबर से एमसीसी के नियमों में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
क्यों छिड़ी बहस?
इस नए नियम के लागू होने के बाद बीबीएल 2023 के दौरान माइकल नेसर और 2020 में मैट रेनशॉ की मदद से टॉम बैंटन द्वारा लिए गए शानदार कैच मान्य नहीं माने जाएंगे। आईसीसी ने इस संदर्भ में अपने सदस्य बोर्ड को एक नोट भेजा है जिसमें कहा गया है कि वर्तमान नियमों के अनुसार कुछ शानदार कैच देखने को मिले लेकिन इस नियम के कारण कुछ असामान्य देखने वाले कैच भी वैध मान दिए गए जो अधिकतर क्रिकेट प्रेमियों को भी अनुचित लगे।
आईसीसी और एमसीसी ने की समीक्षा
एमसीसी ने नेसर द्वारा लिए गए कैच का जिक्र करते हुए कहा कि फील्डर ने बाउंड्री के अंदर कैच पूरा करने से पहले बन्नी हॉप किया। नियमों के अनुसार हालांकि यह तब सही था लेकिन ऐसा लग रहा था कि फील्डर सचमुच में सीमा रेखा से कई बार बाहर निकल गया था। इन दोनों घटनाओं ने नई बहस को जन्म दिया जिसके बाद आईसीसी और एमसीसी को अपने नियम 19.5.2 की समीक्षा करनी पड़ी। एमसीसी ने अब स्पष्ट किया है कि सीमा रेखा के पार से छलांग लगाने के बाद गेंद के साथ दूसरी बार संपर्क बनाने के लिए किसी भी फील्डिर को सीमा रेखा के अंदर मैदान पर आना होगा अन्यथा उसे बाउंड्री मान लिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर इस वीडियो से समझें कि किस तरह बन्नी हॉप कैच अमान्य करार दिए जाएंगे...
डब्ल्यूटीसी के नए चक्र से लागू होंगे नियम
नए नियम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत में ही लागू हो जाएंगे जिसका पहला मैच 17 जून से श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में खेला जाएगा। नियमों में बदलाव आधिकारिक तौर पर अक्तूबर 2026 से लागू होगा।