फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्क वॉ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता पद से दिया इस्तीफा, कारण दिलचस्प

Tue, 15 May 2018 04:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्क वॉ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे कारण उनका टीवी कमेंटेटर बनना बताया जा रहा है। वॉ का कमेंट्री करार 31 अगस्त को खत्म हो गया था जिसका नवीनीकरण उन्होंने नहीं कराया। मगर आगामी इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे के लिए वह पैनल में बने रहेंगे।
विज्ञापन


अब चयन समिति में ट्रेवर हांस, ग्रेग चैपल और नए कोच जस्टिन लैंगर ही रह गए हैं। फिलहाल स्टीव वॉ के विकल्प का ऐलान नहीं किया गया है। इस बारे में बात करते हुए वॉ ने कहा कि, ' पिछले चार साल से अपने साथी चयनकर्ताओं, कोचिंग स्टाफ और खिलाडियों के साथ काम करना गर्व की बात थी। मैं सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलियाई टीमों के प्रदर्शन पर गौरवान्वित हूं।’

मार्क वॉ ने आगे कहा कि ,‘मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के पास प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की कमी नहीं है। आने वाले समय में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करेगी।’’ बता दें कि मार्क वॉ अब जल्द ही फॉक्स स्पोटर्स से जुड़ेंगे, जिसने 6 साल के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के प्रसारण अधिकार खरीदे हैं। इसके साथ ही चैनल नाइन का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ चार दशक पुराना रिश्ता भी खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें