फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने शुरू की महिला प्रीमियर लीग की तैयारी, ली और काप ने ट्रेनिंग सत्र में लिया हिस्सा

Wed, 31 Dec 2025 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला प्रीमियर लीग को शुरू होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डब्ल्यूपीएल 2026 - फोटो : Delhi Capitals Screen grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सीजन की तैयारियां शुरू कर दी है। दिल्ली ने सीजन की शुरुआत से पहले ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया। इसमें दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी ऑलराउंडर मरिजाने काप और उनकी हमवतन लिजेल ली ने भी हिस्सा लिया। भारतीय खिलाड़ी तानिया भाटिया, निकी प्रसाद, मीनू मणि, ममता मडीवाला, दीया यादव और नंदनी शर्मा भी शिविर में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन


तीन बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स अपने डब्ल्यूपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 10 जनवरी को नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुख्य कोच जोनाथन बैटी की देखरेख में ट्रेनिंग कर रही है और मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम की अन्य खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगी।

सत्र पूर्व शिविर के बारे में बात करते हुए बैटी ने कहा, हमारी टीम में कुछ नए चेहरे हैं इसलिए टीम का घुलना मिलना अच्छा होगा। गोवा का मौसम तैयारियों के लिए एकदम सही है। बाकी खिलाड़ी कुछ दिनों में शामिल हो जाएंगी। हम मुंबई जाने से पहले पूरी टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू करेंगे ताकि अपने सत्र की शुरुआत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें