फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर के लिए भारत के खिलाफ अफ्रीकी टीम ले आई खास हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली टेस्ट में बुरी गत होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान हाशिम अमला सचेत हो गए हैं। खराब बल्लेबाजी के बारे में वह पहले भी कह चुके हैं। अब उनका ध्यान गेंदबाजी की ओर है।
विज्ञापन


टीम के धुरंधर गेंदबाज डेल स्टेन का चोटिल होना टीम के लिए इस वक्त चिंता का सबब बना हुआ है। इसके लिए तेज गेंदबाज मर्चेंट डी लेंग को टीम में जगह मिली है।

लेंगर छोटा रनअप जरूर लेते हैं, लेकिन हैं तूफानी गेंदबाज। वह 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से गेंद फेंकने में माहिर हैं। आगे जानिए, लेंग ही क्यों हुए आखिरी दो टेस्ट में टीम में शामिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए रखा टीम में

दक्षिण अफ्रीका टीम के टेस्ट कप्तान हाशिम अमला अपनी टीम की मोहाली में हार पर निराश हैं। इतना ही नहीं बंगलुरू टेस्ट में भी टीम की खराब बल्लेबाजी पर वह काफी कुछ कह चुके हैं।

वहीं, दूसरी ओर डेल स्टेन का चोटिल होना चिंता का कारण है। स्टेन गन नाम से मशहूर डेल स्टेन की जगह भरने के लिए टीम को उन्हीं की तरह एक तूफानी गेंदबाज की जरूरत थी जिसमें मर्चेंट डी लेंग फिट बैठते हैं।

इसके अलावा इसी फ्रीडम सीरीज के टी-20 क्रिकेट सीरीज में लेंग टीम का हिस्सा भी थे। हालांकि धर्मशाला में वह टीम का हिस्सा रहे लेकिन खास नहीं कर सके।

लेंग ने वर्ष 2011 में श्रीलंका के खिलाफ डरबन में टेस्ट से आगाज किया था। इस मैच में लेंग ने 8 विकेट झटके थे और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। लेंग पर अमला को पूरी उम्मीद है कि वह स्टेन की कमी को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें