फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च-अप्रैल में होगी पाकिस्तान सुपर लीग

Sat, 12 Jan 2013 12:35 AM IST
लाहौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर पीसीबी इस साल 26 मार्च से सात अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहा है। हालांकि इस लीग में किसी विदेशी खिलाड़ी के हिस्सा लेने की बात अभी प्रत्यक्ष रूप से सामने नहीं आई है। पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ  ने लीग के लोगो का अनावरण करते हुए कहा, ‘हमें उम्मीद है कि लीग में विदेशी खिलाड़ी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। अभी जिन खिलाड़ियों या उनके एजेंटों से बात की गई है उनसे सकारात्मक प्रतिक्रिया ही मिली है।’ इस मौके पर आईसीसी के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट तथा पीसीबी के कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें