फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Tiwary: एक सप्ताह के अंदर संन्यास से लौटे मनोज तिवारी, बंगाल क्रिकेट अध्यक्ष से मिलने के बाद किया फैसला

Tue, 08 Aug 2023 06:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनोज तिवारी ने पिछले सप्ताह गुरुवार के दिन क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का फैसला लिया था, लेकिन अब उन्होंने इसे वापल ले लिया है। वह घरेलू क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने से सिर्फ 98 रन दूर हैं। 
 
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर मनोज तिवारी ने अपने संन्यास का फैसला पलट दिया है और वह क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वह बंगाल क्रिकेट के लिए खेलना चाहते हैं। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष स्नेहासिस गांगुली से चर्चा के बाद मनोज ने अपना फैसला बदल लिया। मनोज अब  बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


तिवारी ने पिछले गुरुवार को अपनी संन्यास की घोषणा की, लेकिन अब बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक वह क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। मंगलवार, आठ अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिवारी संन्यास से वापस आने के फैसले का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर सकते हैं। 



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष स्नेहासिस गांगुली ने उनुरोध किया कि फिलहाल संन्यास का फैसला टाल दें और बंगाल के लिए कुछ और मैच खेलें। इसके बाद मनोज तिवारी मान गए। मनोज के नेतृत्व में ही पिछले साल बंगाल रणजी ट्रॉफी में उपविजेता बना था। मनोज के टीम छोड़ने से मध्यक्रम में एक बड़ा खालीपन आ जाएगा, क्योंकि वह क्रिकेट के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को मनोज ने अपने सोशल मीडिया पर एक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, "धन्यवाद।" पोस्ट में वह भारतीय जर्सी पहने नजर आए। इस मैसेज के बाद बंगाल क्रिकेट हलकों में अटकलें लगने लगीं। कि क्या मनोज तिवारी ने संन्यास ले लिया है? इस मैसेज के बाद मनोज के सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के मैसेज आने शुरू हो गए। सभी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

पिछले गुरुवार को अचानक संन्यास लेने के बाद मनोज ने खुद को मीडिया बातचीत से दूर रखा। जब से मनोज के अचानक संन्यास की घोषणा हुई है, तभी से अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्रों के मुताबिक यह तय है कि वह फिर से क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। तिवारी ने 141 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 29 शतक और 45 अर्धशतक के साथ 10,000 रन बनाने से केवल 92 रन दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें