फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी को मौका मिलने की उम्मीद

Wed, 16 Jan 2013 11:58 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो वन-डे के लिए राष्ट्रीय टीम में चुने जाने की उम्मीद है। चयनकर्ता इस सप्ताह के अंत में आखिरी दो वन-डे मैचों के लिए टीम का चयन करेंगे। चोट से उबर चुके मनोज तिवारी ने कहा, ‘मेरा रिहैबिलिटेशन पूरा हो चुका है और अब मैं पूरी तरह से फिट हूं। मेरे ट्रेनर और फिजियो पूरी तरह संतुष्ट हैं। मुझे उम्मीद है कि वह मेरी फिटनेस रिपोर्ट चयनकर्ताओं के पास भेज देंगे। मैं कोलकाता में कुछ क्लब मैच खेल रहा हूं ताकि खुद को फिट रख सकूं।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें