फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat: पीएम मोदी से मिली तारीफ के बाद गदगद हुए जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी कन्हैया, बोले- बहुत गर्व हुआ

Sun, 29 Mar 2026 04:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पीएम मोदी ने मन की बात में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। टीम के खिलाड़ी कन्हैया वाधवन ने इसे कड़ी मेहनत का फल बताया और भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखने का भरोसा जताया।

विज्ञापन
कन्हैया वाधवन-जम्मू-कश्मीर टीम-पीएम मोदी - फोटो : IANS/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के अपने 132वें एपिसोड में रणजी ट्रॉफी का खिताब पहली बार जीतने वाली जम्मू-कश्मीर टीम की सराहना की। उन्होंने टीम की इस जीत को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया। पीएम मोदी से मिली तारीफ से जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कन्हैया वाधवन गदगद नजर आए।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: PM मोदी ने रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को सराहा, विश्वकप विजेता भारतीय टीम की सफलता पर गर्व जताया 

कन्हैया ने जताया पीएम मोदी का आभार
कन्हैया ने आईएएनएस के साथ बात करते हुए कहा, 'सबसे पहले मैं पीएम मोदी को धन्यवाद कहना चाहूंगा। उन्होंने हमारी तारीफ की। हमारी कड़ी मेहनत का नतीजा आया, तो उन्होंने 'मन की बात' में इसका जिक्र किया। यह काफी अच्छा एहसास है। हम काफी लंबे समय के बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीते हैं, लेकिन यह आखिरी नहीं होगी और हम आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'यह पूरी टीम, एसोसिएशन और सभी की मेहनत का फल है। यहां के लोगों की दुआएं हमारे साथ हैं। इस सफलता में बीसीसीआई प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और आईसीसी चीफ जय शाह का भी काफी अहम योगदान है। हम पिछले दो से तीन साल से मेहनत कर रहे थे और अब जाकर यह पल आया है। यह पूरे राज्य के लिए गर्व का पल है।'
विज्ञापन

पीएम ने मन की बात में की जम्मू-कश्मीर की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में जम्मू-कश्मीर टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत टीम को लगभग सात दशकों के बाद मिली है। उन्होंने टीम के कप्तान पारस डोगरा की भी तारीफ की। पीएम ने कहा कि बतौर कप्तान पारस ने बेहतरीन कौशल दिखाया और अपनी कप्तानी से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार का भी खासतौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आकिब के नाम की चर्चा पूरे देश में हो रही है। आकिब ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में कुल 60 विकेट निकाले। उन्होंने कहा कि यह जीत जम्मू-कश्मीर के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का काम करेगी। जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों में गजब का जज्बा है और उम्मीद जताई कि यहां के खिलाड़ी आगे भी दमदार प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें