बाएं हाथ के स्पिनर मनीषी (5/58) की फिरकी में फंसकर दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 की टीम दूसरे युवा टेस्ट के पहले दिन 54.4 ओवर में 152 रन पर ढेर हो गई। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय अंडर-19 टीम ने दो विकेट पर 112 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
यशस्वी जयसवाल 81 रन बनाकर क्रीज पर थे। उन्होंने वत्सल शर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 की साझेदारी की, जो दिन की अंतिम गेंद पर आउट हुए। मेजबान टीम 40 रन पीछे है, जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम रुआन टर्बांचे (51) और ब्राइस पार्संस (64) की अर्द्धशतकीय पारियों के बावजूद बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। इनके अलावा थामसांगा कुमालो (13) ही दइाई का आंकड़ा पार कर सके। ऋतिक शौकीन ने दो विकेट लिए। भारतीय टीम एक शून्य से आगे है।