कप्तान मनीष पांडेय (81) के शानदार अर्द्धशतक और शिवम दुबे (45 नाबाद) की तूफानी पारी के दम पर भारत ए ने तीसरे अनौपचारिक वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ए को चार विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।
भारत ए ने 208 रन के लक्ष्य को 13 गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। इशान किशन ने 40 रन बनाने के साथ ही पांडेय के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। खराब मौसम के कारण मैच देर से शुरू हुआ और इसे 30 ओवर का कर दिया गया।
दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए हेनरिक क्लासेन (44), जेनमैन मालन (37) और मैथ्यू ब्रीट्ज्के (36) की मदद से आठ विकेट पर 207 रन बनाए। भारत ए की ओर से क्रुणाल पंड्या और दीपक चाहर ने दो-दो विकेट झटके।