फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ए के खिलाफ मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या और गिल छाए, भारत ए की लगातार तीसरी जीत

Wed, 17 Jul 2019 07:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनीष पांडे - फोटो : social media
विज्ञापन

कप्तान मनीष पांडे के शतक और क्रुणाल पांड्या के पांच विकेट की मदद से भारत ए ने यहां तीसरे अनौपचारिक एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज ए को 148 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली।

विज्ञापन


मैच में भारत ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 295 रन बनाए और फिर मेजबान टीम को 34. 2 ओवर में 147 रन पर ढेर कर दिया।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। वहीं सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (81 गेंद में 77 रन) और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर (69 गेंद में 47 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़कर पारी को संवारा। गिल के आउट होने के बाद पांडे ने सिर्फ 87 गेंद में 100 रन बनाए। उन्होंने हनुमा विहारी (29) के साथ चौथे विकेट के लिए 110 रन भी जोड़े।

भारत ए के 296 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ए को जान कैंपबेल (21) और सुनील अंबरीश (30) ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़कर प्रभावी शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन


कृणाल (25 रन पर पांच विकेट) ने इसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त किया और पूरी टीम 150 रन से कम के स्कोर पर सिमट गई। निचले क्रम में कीमो पाल ने 34 रन की पारी खेली लेकिन भारत ए को आसान जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाए।

भारत ए ने इससे पहले कूलिज में 11 जुलाई को पहला मैच 65 रन से जबकि नार्थ साउंड में ही दूसरा मैच 14 जुलाई को इसी अंतर से जीता था। श्रृंखला के अंतिम दो मैच शुक्रवार और रविवार को कूलिज में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें