फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव सुथर का 'पंजा', भारतीय अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया

Thu, 28 Nov 2019 11:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
-
विज्ञापन

मानव सुथर (5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने गुरुवार को अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


गुरुवार को लखनऊ के अटल बिहारी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर्स में 113 रन पर ही सिमट गई। जवाब में भारतीय अंडर-19 टीम ने पांच विकेट खोकर 28.1 ओवरों में यह आसान लक्ष्य हासिल कर लिया। 

भारत की तरफ से कुमार कुशाग्र 29 और दिव्यांश सक्सेना 21 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। वहीं, अफगानिस्तान की तरफ से इमरान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। कप्तान फरहान जाखिल ने 23 रन का योगदान दिया। रहमानुल्लाह ने 15 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें