फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

County Championship: मानव सुथार ने काउंटी चैंपियनशिप में बिखेरा जलवा, पहली बार एक पारी में झटके पांच विकेट

Mon, 22 Jun 2026 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टॉनटन

सार

भारत के उभरते हुए स्पिनर मानव सुथार ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया। वारविकशायर के लिए खेलते हुए सुथार ने समरसेट के खिलाफ दूसरी पारी में पांच विकेट झटके और काउंटी में पहली बार फाइव विकेट हॉल पूरा किया।
विज्ञापन
मानव सुथार - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए स्पिनर मानव सुथार ने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में अपनी फिरकी का दम दिखाया। सुथार ने वारविकशायर के लिए खेलते हुए पहली बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। समरसेट के खिलाफ चल रहे इस मुकाबले में सुथार ने मैच में कुल सात विकेट चटकाए। वारविकशायरके लिए केवल दो मैच खेलने के अनुबंध पर आए सुथार ने समरसेट की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 46.5 ओवरों में 100 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। वहीं, पहली पारी में उन्होंने 18 ओवरों में 50 रन देकर दो विकेट लिए थे।
विज्ञापन


 

डेब्यू मैच में भी किया था कमाल
यह सुथार का दूसरा काउंटी मैच है। इससे पहले यॉर्कशायर के खिलाफ अपने काउंटी डेब्यू मैच में उन्होंने दोनों पारी मिलाकर कुल चार विकेट झटके थे। इसी महीने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में सात विकेट लेकर सनसनी मचाने वाले सुथार को भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य का फ्रंटलाइन स्पिनर माना जा रहा है। उन्होंने अपने इस संक्षिप्त काउंटी दौरे का अंत दो मैचों में 11 विकेटों के साथ किया।

सुथार ने ऐसे बुना स्पिन का जाल
सुथार ने दूसरी पारी में सबसे पहले जॉर्डन हरमन (34) को स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में डीप में कैच आउट कराया। इसके बाद टॉम कोहलर-कैडमोर (12) को स्टंप्स कराया। नाइट-वॉचमैन जोश शॉ (22) को सुथार ने अपनी फिरकी पर गच्चा दिया और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई स्लिप में चली गई। बाद में पुछल्ले बल्लेबाजों को समेटकर सुथार ने काउंटी क्रिकेट में पहली बार फाइव विकेट हॉल पूरा किया। 
विज्ञापन

मैच का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए समरसेट की टीम पहली पारी में 208 रनों पर सिमट गई। वारविकशायर के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर ने 23 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि सुथार ने पुछल्ले बल्लेबाजों के दो विकेट चटकाए। जवाब में वारविकशायर ने अपनी पहली पारी में 330 रन बनाए। पिछले मैच में 33 और 37 रन बनाने वाले सुथार ने इस पारी में भी बल्ले से उपयोगी योगदान दिया और तीन चौकों व दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो गई थी, लेकिन सुथार ने शुरुआत में ही समरसेट को झटके देकर एक समय उनका स्कोर छह विकेट पर 148 रन कर दिया था। समरसेट की पूरी टीम दूसरी पारी में 435 रनों पर ऑलआउट हुई। वारविकशायर को मैच जीतने के लिए 314 रनों का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें