फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे में मिला जडेजा वाला 'मैन ऑफ द मैच' गिफ्ट वाउचर, फिर BCCI से हुई यह अपील

Sat, 10 Nov 2018 09:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरे के ढेर के सामने हाथों में 'मैन ऑफ द मैच' गिफ्ट वाउचर लेकर खड़े इस सफाई कर्मचारी की फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। खबरों के मुताबिक केरल के एक एनजीओ ने दावा किया है कि यह रेप्लिका रविंद्र जडेजा का है। बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी को स्टेडियम से कूड़ा छांटने के दौरान ये रेप्लिका मिला है।

कथित तौर पर एनजीओ ने फेसबुक पर इस फोटो को शेयर करते हुए बीसीसीआई को वातावरण के प्रति उनकी इस लापरवाही की वजह से फटकार भी लगाई है और उनसे पूछा है कि क्रिकेट मैचों के दौरान प्लास्टिक या गैर जैव-अवयव सामग्री का कम इस्तेमाल करने की बात कही है।

विज्ञापन



विज्ञापन


दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवे और आखिरी वनडे मैच में रविंद्र जडेजा ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बूते विंडीज टीम को 104 रनों पर समेट दिया था। उस मैच में जडेजा ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उनकी इस लाजवाब गेंदबाजी की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर रवींद्र जडेजा को 'मैन ऑफ द मैच' के रूप में मिले एक लाख रुपए के चेक के रेप्लिका के कूड़े दान में मिलने की खबर अब तेजी से दुनिया भर में फैल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें