फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

Thu, 25 Apr 2019 10:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएसके प्रसाद
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के मुताबिक उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। 

विज्ञापन


प्रसाद के मुताबिक, आरोपी युवक की पहचान बुदुमुरी नागाराजु के तौर पर हुई। वह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का रहने वाला है। उसने प्रसाद के नाम पर कई बड़े बिजनेसमैन से लाखों रुपए की ठगी की है। प्रसाद ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रसाद ने बुधवार को विशाखापट्टनम में दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए मीडिया के सामने इस बात का खुलासा किया।

प्रसाद ने कहा, 'नागाराजु ने ट्रूकॉलर एप पर अपना मोबाइल नंबर एमएसके प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड कर कई उद्योगपतियों से पैसे वसूले। इसी के चलते भोले-भाले उद्योगपति उसकी चाल में फंसकर ठगी का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


आरोपी ने सिलेक्ट टेली कंपनी से 2.88 लाख और रामाकृष्णा हाउसिंग से 3.88 लाख रुपए ठगे। कुल मिलाकर आरोपी ने अब तक 5 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की है।

प्रसाद ने आरोपी के खिलाफ विजयवाड़ा और हैदराबाद पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें