फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया से मशहूर हुई क्रिकेटर की बहन मालती चाहर ने कड़ी धूप में की बल्लेबाजी, अब VIDEO वायरल

Tue, 05 Jun 2018 08:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5

आईपीएल 2018 में चेन्नई के मैच के दौरान कैमरा बार-बार स्टेडियम में मौजूद एक हसीन चेहरे पर आकर ठहर जाता था। कमेंटेटर से लेकर फैंस तक और सोशल मीडिया से लेकर खिलाड़ियों तक सभी यह जानना चाहते थे कि आखिर यह मिस्ट्री गर्ल है, जो हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

2 of 5

अगले कुछ दिन में इस बात का खुलासा भी हो गया कि वह लड़की कोई और नहीं बल्कि सीएसके के स्ट्राइक गेंदबाज दीपक चाहर की बहन हैं। लेकिन स्टेडियम में दर्शकों के बीच बैठकर चेन्नई के सपोर्ट में चीयर करने वाली मालती की पहचान कई दिन तक उजागर नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन

3 of 5

इसके बाद तो एक के बाद एक मालती की कई फोटोज इंटरनेट पर वायरल होने लगी। आकर्षक नैन-नक्श की मलिका मालती धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं। मैच के बाद उन्होंने धोनी से मुलाकात भी की। यह फोटो भी इंटरनेट पर जमकर तैरने लगी थी।

4 of 5

अब इंटरनेट सनसनी मालती एकबार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है चाहर क्रिकेट अकादमी में कड़ी धूप में चल रही उनकी प्रेक्टिस। दरअसल मालती ने इंस्टाग्राम पर अपनीे प्रेक्टिस का वीडियो पोस्ट किया है, इसमें उन्होंने लिखा ”मैं अभ्यास के लिए बाहर हूं। तेज धूप मार रही है। उन सभी खिलाड़ियों को सलाम है जो कड़ी धुप और कड़ी ठण्ड में खेलते है। यह लेदर की गेंद है।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

यह अकादमी आगरा में स्थित है। मालती की इस बैटिंग पर लोग उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें जब मालती चाहर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तो उन्हें लोग पारले जी गर्ल तक कहा जा रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें