पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने कहा कि मिस्बाह उल हक और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में तुलना करना अनुचित है।
मलिक से जब यह सवाल पूछा गया कि हालिया सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण कुछ आलोचक पाकिस्तान में मिस्बाह उल हक से जबकि भारत में धोनी को कप्तानी से हटाने की मांग कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक कप्तान की एक खराब सीरीज होती है लेकिन में इन दोनों कप्तानी की किसी भी हाल में तुलना नहीं करूंगा।'
उन्होंने कहा कि इन दोनों कप्तानों के बीच तुलना हो ही नहीं सकती क्योंकि धोनी ने प्रत्येक आईसीसी खिताब जीता है जबकि मिस्बाह अभी तक एक भी आईसीसी खिताब नहीं जीत सके हैं।’