फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में चोरी हुए महेंद्र सिंह धोनी के तीनों फोन बरामद: दिल्ली पुलिस

Sun, 19 Mar 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के होटल में चोरी हुए तीनों फोन दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। दरअसल, द्वारका के पांच सितारा होटल में उनके तीन मोबाइल चोरी हो गए थे। इसके बाद धोनी की ओर से द्वारका के सेक्टर 10 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन

  Delhi Police says all three stolen phones of Mahendra Singh Dhoni at WelcomHotel (Dwarka) have been recovered. — ANI (@ANI_news) March 19, 2017


पुलिस ने जांच में होटल की सीसीटीवी फुटेज की मदद भी ली। मीडिया की खबरों के मुताबिक 17 मार्च को लगी आग का फायदा उठाकर धोनी के फोन चुराए गए हैं। एफआईआर में धोनी ने कहा कि अफरा-तफरी में वे अपना सामान होटल में ही भूल गए। लेकिन जब वे वापस अपना सामान लेने लौटे तो वहां उनके तीन फोन नहीं मिले।
  FIR registered by Delhi Police after complaint by MS Dhoni saying that his three mobile phones got stolen during fire at WelcomHotel, Dwarka pic.twitter.com/UVfoxgA1IQ — ANI (@ANI_news) March 19, 2017
विज्ञापन

बता दें कि धोनी यहां झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने के लिए आए हैं। इस बीच द्वारका के एक मॉल में आग लगने की वजह आग होटल तक भी पहुंच गई। इधर दिल्ली फायर सर्विस ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे वेलकम होटल में आग लगने की खबर चली। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड के 30 कर्मचारी भेजे गए। सुबह करीब 7:50 पर आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें