महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने संन्यास लेने का एलान किया है। धोनी और रैना को भारतीय क्रिकेट टीम का जय और वीरू कहा जाता था। दोनों खिलाड़ियों ने एक के बाद एक संन्यास का एलान कर पूरी दुनिया को चौका दिया है। दोनों खिलाड़ियों को संन्यास लेना भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत है। पूरा सोशल मीडिया फैंस और दिग्गज खिलाड़ियों की शुभकामनाओं से भर गया है, हालांकि कई प्रशंसकों को झटका भी लगा है। वे काफी निराश हैं। धोनी और रैना दोनों ने अपने रिटायरमेंट का एलान इंस्टाग्राम पर किया है।
विज्ञापन
धोनी के रिटायरमेंट पर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके कहा, 'भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान काफी रहा है। 2011 के विश्व कप को एक साथ जीतना मेरे जीवन का सबसे अच्छा क्षण रहा। आपको और आपके परिवार को आपकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।'