फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jayawardene Dream Team: जयवर्धने ने ड्रीम टीम के पहले पांच खिलाड़ियों के नाम बताए, इसमें एक भारतीय और दो पाकिस्तानी

Wed, 04 May 2022 07:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महेला जयवर्धने ने अपने ड्रीम टी-20 टीम के पहले पांच खिलाड़ियों की घोषणा की है। उन्होंने इस टीम में एक भारतीय और दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को रखा है। 
विज्ञापन
मुंबई के कोच जयवर्धने और कप्तान रोहित - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने ड्रीम टी-20 टीम के पहले पांच खिलाड़ियों की घोषणा की है। उन्होंने इस टीम में एक भारतीय और दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को रखा है। वहीं, पांच खिलाड़ियों में अफगानिस्तान और इंग्लैंड का भी एक-एक खिलाड़ी है।
विज्ञापन


जयवर्धने ने एकमात्र भारतीय के रूप में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुना है। हालांकि, बुमराह जयवर्धने के तीसरे चॉइस रहे। जयवर्धने की पहली पिक अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान हैं। राशिद फिलहाल गुजरात टाइटंस से आईपीएल खेल रहे हैं। जयवर्धने ने कहा कि राशिद किसी भी परिस्थिति में विकेट लेने में माहिर हैं और साथ ही लोअर ऑर्डर में रन भी बना सकते हैं।

जयवर्धने ने पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को भी इन पांच खिलाड़ियों में शामिल किया। पिछले एक साल में शाहीन टी-20 के बेस्ट बॉलर रहे हैं। जयवर्धने ने कहा कि पिछले साल शाहीन ने वर्ल्ड कप में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। वह शुरुआती कुछ ओवरों में विकेट निकालने में माहिर हैं और डेथ ओवर्स में भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। 
विज्ञापन


बुमराह के लिए जयवर्धने ने कहा कि वह एक ऐसे गेंदबाज हैं जो किसी भी फेज में गेंदबाजी करने में माहिर हैं। टी-20 में उनसे बेहतर कोई नहीं है। बुमराह ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को अपनी टीम का ओपनर बनाया। जयवर्धने ने कहा कि बटलर आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और स्पिन-पेस दोनों को बेहतरीन तरीके से खेलते हैं।

वहीं, जयवर्धने ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को अपनी ड्रीम टीम का विकेटकीपर बनाया। जयवर्धने ने कहा कि मुझे पता है रिजवान ओपनिंग करते हैं, लेकिन वह मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह स्पिन के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और काफी बिजी रहते हैं। आखिर में जयवर्धने ने मजाक में कहा कि अगर आईसीसी उन्हें ड्रीम टीम में किसी पुराने खिलाड़ी का नाम देने कहता है तो वह बटलर के ओपनिंग साथी के तौर पर क्रिस गेल को चुनेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें