फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahela Jayawardene: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कंसल्टेंट कोच बने जयवर्धने, एक साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Mon, 13 Dec 2021 08:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

जयवर्धने इससे पहले टी-20 विश्व कप में भी राष्ट्रीय टीम के कंसल्टेंट रह चुके हैं। साथ ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के हेड कोच भी हैं।
विज्ञापन
महेला जयवर्धने - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने को श्रीलंका का नया कंसल्टेंट कोच नियुक्त किया गया है। वह एक साल के लिए टीम से जुड़े रहेंगे। उनके कार्यकाल की शुरुआत अगले साल होगी। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को इसकी घोषणा की। एक साल के दौरान जयवर्धने श्रीलंकाई क्रिकेट में होने वाले मामलों के इनचार्ज होंगे। साथ ही वह टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों को रणनीति-संबंधी मामलों में भी मदद करेंगे। 
विज्ञापन


जयवर्धने ने राष्ट्रीय टीम से जुड़ने का फैसला लिया
श्रीलंकाई क्रिकेट के सीईओ एश्ले डिसिल्वा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा- हम खुश हैं कि जयवर्धने ने राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के लिए हां कह दिया है। अगले साल श्रीलंकाई टीम को काफी मैच खेलने हैं। ऐसे में उनका टीम से जुड़ना हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। इस साल हुए टी-20 विश्व कप के दौरान पहले राउंड के मैचों के वक्त जयवर्धने की सलाह बहुत काम आई थी। जयवर्धने इससे पहले टी-20 विश्व कप में भी राष्ट्रीय टीम के कंसल्टेंट रह चुके हैं।

अंडर-19 टीम से भी जुड़े रहेंगे महेला जयवर्धने
नई नियुक्ति के बावजूद जयवर्धने श्रीलंका अंडर-19 टीम के साथ जुड़े रहेंगे। अगले साल वेस्टइंडीज में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप भी होना है। ऐसे में जयवर्धने टीम की तैयारियां में जुटे हैं। जयवर्धने ने कहा कि राष्ट्रीय टीम और खिलाड़ियों के साथ-साथ अंडर-19 टीम और नए खिलाड़ियों को तराशने का मौका है। इससे हमारी टीम में सुधार होगा। मैं श्रीलंकाई क्रिकेट को लेकर काफी उत्साहित हूं। सभी उम्रवर्ग के साथ काम करके अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के हेड कोच हैं महेला जयवर्धने
जयवर्धने फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के हेड कोच भी हैं। महेला जयवर्धने ने श्रीलंका की तरफ से 149 टेस्ट मैच, 448 एकदिवसीय और 55 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने कुल 25957 रन (टेस्ट में 11814, वनडे में 12650 और टी-20 में 1493) रन बनाए। इसमें उनके बल्ले से कुल 54 शतक और 136 अर्धशतक निकले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें