फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के संभावितों में जयवर्धने शामिल

Mon, 08 Apr 2013 11:51 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की ग्रुप ‘ए’ टीम श्रीलंका के 30 संभावित खिलाड़ियों में माहेला जयवर्धने, रंगना हेराथ और अजंता मेंडिस को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


श्रीलंकाई चयन समिति ने मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ रही वन-डे सीरीज में इन तीनों को विश्राम दिया था।

मुख्य चयनकर्ता सनत जयसूर्या ने टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है जबकि घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले थिलिना कंडांबी, फरवीज महारूफ और मलिंगा भंडारा को टीम में वापसी करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


इसके अलावा युवा खिलाड़ियों मिलिंडा श्रीवर्धने और इशारा जयरत्ने को भी मौका दिया गया है।

फिलहाल माहेला जयवर्धने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से कप्तानी कर रहे हैं। श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता सनत जयसूर्या और माहेला जयवर्धने अच्छे दोस्त माने जाते हैं। दोनों लंबे समय तक एक साथ श्रीलंका टीम से खेल चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें