फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का कोच बनने की दौड़ में शामिल नहीं है ये श्रीलंकाई दिग्गज

Tue, 27 Jun 2017 07:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : gg
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस को आईपीए-10 का खिताब जिताने वाले श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने ने कहा है कि वह टीम इंडिया के कोच  बनने की दौड़ में शामिल नहीं हैं। बीसीसीआई द्वारा कोच पद के आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने के बाद इस तरह की अफवाहें उड़ रही थीं कि श्रीलंका का पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने भारतीय टीम का कोच बनने के लिए आवेदन दिया है। 
विज्ञापन


 जयवर्धने ट्विटर पर मैसेज कर इस बात का खंडन किया कि वह टीम इंडिया का कोच बनने की रेस में शामिल नहीं हैं। वह फिलहाल मुबई इंडियन्स और खुलना के कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारियों की तरफ ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 
  Flattered by speculation linking me to India coaching job but I am not looking at full-time positions right now. — Mahela Jayawardena (@MahelaJay) June 26, 2017
विज्ञापन


  I am completely focused on current commitments with MI and Khulna. — Mahela Jayawardena (@MahelaJay) June 26, 2017


यदि जयवर्धने टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन करते हैं तो मुंबई इंडियन के कोच के रूप में उनके काम को कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट माना जाएगा। जिस तरह राहुल द्रविड़ के दिल्ली डेयरडेविल्स और अंडर-19 टीम का कोच बनने पर सवाल उठे हैं। श्रीलंका के नए कोच के रूप में चंद्रिका हथरूसिंघे, स्टीफ फ्लेमिंग, स्कॉट स्टायरिस और टॉम मूडी के नामों पर चल रही है। 
 
विज्ञापन

महेला के पास कोच बनने के लिए पर्याप्त अनुभव नहीं: श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष

महेला जयवर्धने - फोटो : getty
वहीं दूसरी तरफ ग्राहम फोर्ड के श्रीलंकाई टीम के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद यह पद रिक्त पड़ा है। ऐसे में  श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष थिलंगा सुमतिपाला का यह मानना है कि महेला के पास श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का कोच बनने के लिए पर्याप्त अनुभव नहीं है। उन्होंने कहा, वरिष्ठ कोच के रूप में महेला के पास अनुभव की कमी है वह टी-20 में बैटिंग अथवा फील्डिंग कोच की भूमिका अदा कर सकते हैं। महेला ने साल 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था,  ऐसे भी उनके कुछ साथी खिलाड़ी अभी भी टीम में बने हुए हैं।  

पिछले सप्ताह ग्राहफ फोर्ड ने बोर्ड के साथ मतभेद के कारण एक साल तक कोच रहने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संगकारा और जयवर्धने के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम को उनकी कमी खल रही है। युवा खिलाड़ी उनकी जगह भरने में नाकाम रहे हैं। साल 2011 के बाद से अब तक 9 अस्थाई और स्थाई कोच श्रीलंकाई टीम के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें