फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinod Kambli: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने की विनोद कांबली से मुलाकात, दिया हेल्थ पर अपडेट

Wed, 25 Dec 2024 05:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सरनाईक ने बताया कि कांबली की हालत अब स्थिर है। वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रताप सरनाईक-विनोद कांबली - फोटो : @PratapSarnaik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बुधवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली से अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी के हालचाल जाने। सरनाईक ने बताया कि कांबली की हालत अब स्थिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरनाईक ने क्या कहा?
सरनाईक ने विनोद कांबली के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा- विनोद कांबली भारतीय क्रिकेट में एक चमकता हुआ नाम हैं, जिन्होंने हमेशा अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। उनकी आँखों में आज भी वही दृढ़ संकल्प और जुझारूपन झलकता है जो उन्होंने हमेशा मैदान पर दिखाया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें