फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMAT: रजत पाटीदार को है मौका नहीं भुना पाने का अफसोस, भारतीय टीम में वापसी को लेकर कही ये बात

Sat, 14 Dec 2024 06:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरु

सार

पाटीदार भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं और उन्होंने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ छह पारियों में 63 रन बनाए थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हालांकि रणजी ट्रॉफी के शुरुआती चरण और मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
रजत पाटीदार - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए खेलने वाले रजत पाटीदार अब रविवार को मुंबई के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में प्रभावित करने के लिए तैयार हैं। पाटीदार ने इस मैच से पहले कहा कि उनका लक्ष्य घरेलू मैचों के जरिये भारतीय टीम की जर्सी पहनने का है। पाटीदार का अंतरराष्ट्रीय उनके उम्मीद के अनुरूप आगे नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन
Trending Videos

इंग्लैंड के खिलाफ प्रभावित नहीं कर सके थे पाटीदार
पाटीदार भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं और उन्होंने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ छह पारियों में 63 रन बनाए थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हालांकि रणजी ट्रॉफी के शुरुआती चरण और मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। पाटीदार ने अपनी असफलता स्वीकार कर ली है और उस निराशा को पीछे छोड़ चुके हैं। मालूम हो कि पाटीदार की अर्धशतकीय पारी से मध्य प्रदेश ने सेमीफाइनल में दिल्ली को हराया था। 

पाटीदार ने कहा,  मुझे टेस्ट टीम में जगह बनाकर अच्छा लगा था। मुझे हालांकि कभी-कभी बुरा लगता है कि मैं मौके को भुना नहीं पाया। कभी-कभी चीजें आपके मुताबिक नहीं होतीं और यह ठीक है। मुझे लगता है कि चीजों को स्वीकार करना सफलता की ओर बढ़ने का पहला कदम है। आपको यह स्वीकार करना होगा कि क्रिकेट यात्रा में असफलता मिलेगी। इसलिए, मेरे लिए इसका सामना करना और इससे सीखना महत्वपूर्ण है। मैंने इसे स्वीकार कर लिया है और मैं आगे बढ़ रहा हूं। यह खेल का अहम हिस्सा है। मैं मौके को दोबारा बना सकता हूं।
विज्ञापन

'बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश नहीं करता'
पाटीदार ने कहा कि उन्हें वापसी के लिए अपने कौशल पर भरोसा है। पाटीदार ने कहा, मैं बल्लेबाजी में अपने मजबूत पक्ष पर भरोसा कर उसी मुताबिक खेलने पर ध्यान दे रहा हूं। मैं बस उसी परिपाटी का पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं जो मैंने आईपीएल में किया था। मेरा मंत्र एक समय में एक गेंद खेलना है। मैं अपनी टीम के लिए प्रतिद्वंद्वी पर अपना प्रभाव डालने की कोशिश करता हूं। मैं बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश नहीं करता। मैंने कभी उस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें