फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सवेल बाहर, दो विशेषज्ञ स्पिनरों संग उतरेंगे कंगारू

Thu, 14 Mar 2013 09:34 PM IST
मोहाली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान माइकल क्लार्क ने तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले अंतिम एकादश की घोषणा की। लेकिन हैरानीजनक तरीके से पिछले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ग्लेन मैक्सवेल को बाहर कर दिया। विकेटकीपर मैथ्यू वेड चोट से उबर नहीं पाए हैं इसलिए उनका स्थान ऑस्ट्रेलिया से बुलाए गए अनुभवी स्पिनर ब्रैड हैडिन लेंगे।
विज्ञापन


स्टीवन स्मिथ बतौर बल्लेबाज तीन साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करेंगे। स्मिथ को बतौर लेग स्पिनर भी प्रयोग किया जाएगा। मैक्सवेल का बाहर होना टीम का संतुलन बनाने के लिए किया गया है।

बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत में खेली गई पिछली तीन सीरीजों में यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया जेवियर डोहर्टी और नॉथन लियोन के रूप में दो विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ उतरने जा रहा है।
विज्ञापन


कप्तान क्लार्क ने अपने को बल्लेबाजी में प्रमोट किया है और वह नंबर तीन पर खेलने उतर सकते हैं जबकि स्मिथ नंबर पांच पर खेलेंगे। पीटर सिडल, मिचेल स्टार्क के साथ मोइसेस हेनरिक्स तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को लेकर अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें