लखनऊ को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिससे उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। पंत का निजी तौर पर प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा जिससे उनके भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। इस बीच, संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर टीम के खिलाड़ियों के साथ एक फोटो शेयर की और बताया कि किस तरह टीम अपने इस अभियान से सीख लेगी।
पंत के कंधे पर हाथ रखे दिखे गोयनका
गोयनका ने एक्स पर लिखा, 'सीजन का दूसरा भाग चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन हौसला बढ़ाने के लिए बहुत कुछ है। जोश, प्रयास और उत्कृष्टता के पल हमें आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ देते हैं। हमारे दो मैच बचे हैं। आइए गर्व के साथ खेलें और मजबूती से इस सीजन को खत्म करें।' फोटो में दिख रहा है कि गोयनका ने पंत के कंधों पर हाथ रखा है और टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी भी वहां बैठे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: CSK vs RR: राजस्थान के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं धोनी, इस विशेष क्लब में हो जाएंगे शामिल