फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs RR Playing-11: राजस्थान से हिसाब चुकाने उतरेगा लखनऊ, ऐसा है हेड टु हेड रिकॉर्ड, जानें कब-कहां देखें मैच

Sat, 27 Apr 2024 02:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals (LSG vs RR) Playing 11,IPL Live Streaming, Telecast:  राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी में जहां युवा रियान पराग ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 63.60 के औसत ने 318 रन बनाए हैं, दूसरी ओर कप्तान सैमसन भी 62.80 की औसत से 314 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपरजाएंट्स पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली हार का हिसाब चुकाने शनिवार को इकाना स्टेडियम में उतरेगी। हालांकि, यह आसान नहीं होगा, क्योंकि राजस्थान को अब तक आठ मैचों में महज एक हार मिली है। केएल राहुल एंड कंपनी को प्लेऑफ के लिए अपनी संभावनाएं मजबूत करने के लिए अपना सब कुछ झोंकना होगा। वहीं राजस्थान की टीम लखनऊ पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेगी।
विज्ञापन

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ को गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की दरकार
अभी तक आठ मुकाबलों में लखनऊ की बल्लेबाजी उनकी गेंदबाजी से बेहतर दिखी हैं। टीम के कप्तान केएल राहुल (आठ मैच में 37.75 की औसत से 302 रन) के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (आठ मैच में 70 की औसत से 280 रन) ने प्रभावित किया है। चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में 63 गेंदों पर नाबाद 124 रन की आतिशी शतकीय पारी खेलने वाले मार्कस स्टोइनिस ने धमाकेदार अंदाज में फॉर्म वापसी की।

अपनी रफ्तार से खौफ बनाने वाले स्पीडस्टार मयंक यादव चोटिल होने के बाद अभी तक टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं। युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (आठ मैच में 41.80 की औसत से छह विकेट) ने प्रदर्शन से निराश किया है। सात मैचों में 28.77 की औसत से नौ विकेट अपनी झोली में डालने वाले यश ठाकुर ने कुछ हद तक प्रभावित किया है। स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने किफायती गेंदबाजी की है, पर वे विकेट चटकाने में नाकाम रहे। तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने पांच मैच में सात विकेट तो लिए, लेकिन वे काफी महंगे (9.75 रन प्रति ओवर) साबित हुए हैं।

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
दबदबा कायम करने उतरेगा राजस्थान
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी में जहां युवा रियान पराग ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 63.60 के औसत ने 318 रन बनाए हैं, दूसरी ओर कप्तान सैमसन भी 62.80 की औसत से 314 रन बना चुके हैं। इसके अलावा जोस बटलर (सात मैच में 57 की औसत ने 285 रन) और मुंबई के खिलाफ शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल (आठ मैच में 32.14 की औसत से 225) भी लखनऊ के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। टी20 विश्वकप में भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आठ मैच में 20.38 की औसत ने 13 विकेट अपनी झोली में डाले हैं, जबकि दूसरी ओर अनुभवी ट्रेंट बोल्ट ने आठ मैच में 23.22 की औसत से नौ विकेट लिए।

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
लंबे समय के बाद मयंक ने की नेट्स पर गेंदबाजी
स्पीडस्टार मयंक यादव लंबे समय के बाद नेट्स पर गेंदबाजी करते दिखे। पूरी रफ्तार से गेंदबाजी करते देख आस जगी है कि मयंक को राजस्थान के खिलाफ मौका दिया जा सकता है। एलएसजी के बल्लेबाजी कोच एस श्रीराम ने बताया कि मयंक ने नेट्स पर गेंदबाजी की है। हम उनकी फिटनेस का आंकलन करेंगे। अगर कोई परेशानी नहीं आती है, तो उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मौका दिया जा सकता है। पिछले चार मुकाबलों में मयंक टीम का हिस्सा नहीं थे। अगर उनकी वापसी होती है तो लखनऊ का गेंदबाजी विभाग कहीं बेहतर हो जाएगा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल/काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मैट हेनरी/मोहसिन खान, यश ठाकुर [इम्पैक्ट सब: मयंक यादव]

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल [इम्पैक्ट सब: जोस बटलर]

मयंक यादव - फोटो : IPL
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 44वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन का 44वां मुकाबला?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 44वां मुकाबला 27 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन का 44वां मैच?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लीग का 44वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
विज्ञापन

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें