फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs RCB Live Streaming: एलिमिनेटर मैच में राहुल-डुप्लेसिस की नजर जीत पर, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Wed, 25 May 2022 01:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

लखनऊ की टीम लीग स्टेज में तीसरे स्थान पर रही थी, जबकि बैंगलोर की टीम चौथे स्थान पर रही थी। अब ईडन गार्डन्स में दोनों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले इस एलिमिनेटर मैच में हारने वाली टीम फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने वाली टीम को क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम से क्वालिफायर-2 में भिड़ना होगा। 
विज्ञापन


लखनऊ की टीम लीग स्टेज में तीसरे स्थान पर रही थी, जबकि बैंगलोर की टीम चौथे स्थान पर रही थी। अब ईडन गार्डन्स में दोनों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला? 
लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला 24 मई यानी मंगलवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स का मुकाबला?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे होगा और पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

विज्ञापन

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें