फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स को शुरुआती दो मैच जिताने वाले चौथे कप्तान हैं श्रेयस अय्यर, बल्ले से भी दिखा रहे दम

Wed, 02 Apr 2025 11:52 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब ने चौथी बार सत्र की शुरुआत में दो मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम ने 2014, 2017, 2023 में शुरुआती दो मुकाबले जीते थे। लगातार दो मैचों में जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स ने नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में आईपीएल 2025 की अच्छी शुरुआत की है और अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराकर इस सत्र की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

चौथी बार सीजन में जीते शुरुआती दो मैच
पंजाब ने चौथी बार सत्र की शुरुआत में दो मुकाबले जीते हैं। इससे पहले टीम ने 2014, 2017, 2023 में शुरुआती दो मुकाबले जीते थे। लगातार दो मैचों में जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर पंजाब के चौथे कप्तान बन गए जिनके नेतृत्व में टीम ने आईपीएल सीजन के शुरुआती दो मैच अपने नाम किए हैं। अय्यर से पहले 2014 में जॉर्ज बेली, 2017 में ग्लेन मैक्सवेल और 2023 में शिखर धवन के नेतृत्व में पंजाब ने लगातार दो मैच जीते थे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: जोश में होश गंवाना दिग्वेश राठी को पड़ा भारी, बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना; एक डिमेरिट अंक भी जुड़ा
 

लखनऊ में दर्ज की दूसरे सबसे बड़ी जीत 
पंजाब ने 22 गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया था जो लखनऊ में गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इकाना स्टेडियम पर आईपीएल में ज्यादा गेंद शेष रहते लक्ष्य प्राप्त करने का रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जाएंट्स के नाम है जिसने 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 24 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली थी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन लखनऊ के खिलाफ 11 गेंद शेष रहते जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन

दो मैचों बाद पंजाब के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे कप्तान
श्रेयस अय्यर बल्ले से भी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने लगातार दो मैचों में अर्धशतक जड़ा है। पहले मैच में श्रेयस 97 रन बनाकर नाबाद रहे थे, जबकि लखनऊ के खिलाफ भी वह 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रेयस इस तरह दो आईपीएल मैचों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले पंजाब के दूसरे कप्तान बन गए हैं। श्रेयस अब तक 149 रन बना चुके हैं और उन्होंने इस मामले में मयंक अग्रवाल, ग्लेन मैक्सवेल और युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। श्रेयस से आगे बस केएल राहुल हैं जिन्होंने पंजाब के कप्तान रहते शुरुआत दो मैचों में 153 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें